शुगर को डायबिटीज वह मधुमेह के नाम से भी जाना जाता है। अधिकांश लोग डायबिटीज जैसे बीमारी से ग्रसित है। डायबिटीज का हमारे शरीर पर बहुत हानिकारक प्रभाव पड़ता है। अक्सर कई बार देखा गया है कि यह बीमारी हार्ट अटैक जैसी समस्या भी पैदा कर देती है। अतः हमें डायबिटीज के बारे में व उसके निवारण के बारे में पूर्ण जानकारी होनी जरूरी है। आज हम आपको इस ब्लॉग के जरिये Sugar Level Kitna Hona Chahiye और इसको किस प्रकार से कण्ट्रोल किया जा सकता है इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
हमारे शरीर को कार्बोहाइड्रेट की जरूरत होती है।कार्बोहाइड्रेट में ग्लूकोज होता है जो हमें ऊर्जा प्रदान करता है। ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने के कारण ब्लड शुगर हाई हो जाता है। जो की डायबिटीज जैसी बीमारी का कारण बनता है।
ब्लड शुगर लेवल कितना होना चाहिए – Sugar Level Kitna Hona Chahiye
ब्लड शुगर की सामान्य रेंज 70mg/dL से 100mg/dL होनी चाहिए। खाना खाने के 2 घंटे बाद रेंज 140mg/dL से कम होनी चाहिए।
क्या आप जानते है की डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ कंट्रोल रखकर ही हम स्वस्थ जीवन शैली जी सकते हैं। लेकिन हम अपनी जीवन शैली में परिवर्तन लाकर व कई आदतों को अपना कर हम डायबिटीज को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं किन उपायों को अपनाकर हम स्वस्थ जीवनशैली जी सकते हैं।
डायबिटीज के लक्षण और उपाय
शुगर/डायबिटीज के लक्षण :
✤ मुंह का सूखना
✤ बार-बार पेशाब आना
✤ कमजोरी व थकान
✤ धुंधला दिखाई देना
✤ ज्यादा प्यास लगना
✤ खुजली
शुगर कंट्रोल कैसे करे घरेलू उपाय – Sugar level control kaise kare
➤ हेल्दी डाइट ले: डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए हमें एक हेल्थी व उचित आहार का सेवन करना बहुत ही आवश्यक हो जाता है।
➤ खाने में अधिक प्रोसैस्ड फूड ना खाएं।शुगर व नमक का सेवन कम करें।
➤ साबुत अनाज दही फल व सब्जियां का सेवन अधिक से अधिक करें।
➤ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए मीठे खाद्य पदार्थ व पेय पदार्थ से दूर रहे।
➤ रोजाना एक्सरसाइज करें : रोजाना आधा घंटा एक्सरसाइज जरूर करें। एक्सरसाइज करते वक्त आपकी बॉडी ग्लूकोस का इस्तेमाल करती है जिससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है। एक्सरसाइज करने से बॉडी फैट भी कम होता है जिससे मोटापे की समस्या भी कम हो जाती है। ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की सबसे बड़ी समस्या फिजिकल एक्टिविटी का कम होना है। दवाओं से बचने के लिए हमें रोजाना एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
➤ खूब पानी पिए: डायबिटीज को काफी हद तक कम हम पानी पीकर भी कर सकते हैं। हाइड्रेट रहने से आपको शुगर को काबू रखने में काफी मदद मिल सकती है। इसीलिए दिन भर में खूब पानी पिए। पानी के अलावा नारियल पानी और छाछ भी बढ़िया ऑप्शन है।
➤ नींद पूरी ले: रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद अवश्य ही ले। यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है। नींद की कमी की वजह से हमारा ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। इन्सुलिन रेजिस्टेंस भी बढ़ता है और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल भी रिलीज होता है जिससे डायबिटीज का खतरा और भी बढ़ जाता है।
➤ स्ट्रेस कम करें: आजकल की व्यस्त भारी जीवन शैली में हम स्ट्रेस का शिकार हो जाते हैं। स्ट्रास की वजह से हमारी बॉडी कॉर्टिसोल रिलीज करती है जो कि ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाता है। डॉक्टर भी हमें अधिकांश बार यह सलाह जरूर देते हैं कि आप तनाव मुक्त रहे।
➤ इनके अलावा अपनी दवाओ को समय से ले। शराब व स्मोकिंग से दूर रहे।
➤ खराब जीवन शैली वह खानपान की आदतें डायबिटीज का मुख्य कारण होती है इसलिए आप इन इनमें परिवर्तन लाकर डायबिटीज को कम कर सकते हैं।
उम्मीद है की blogpadho.com पर दी गयी जानकारी (ब्लड शुगर लेवल को कैसे कण्ट्रोल करे?) आपको पसंद आई होगी।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के लिए उपलब्ध है। यह किसी भी तरह के दबाव या इलाज को का प्रतिबंध नहीं करता हैं।