रातों रात गोरा होने के उपाय

रातों रात गोरा होने के उपाय- Tips for Healthy and Glowing Skin in Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Spread the love

रातों रात गोरा होने के उपाय के बारे में जाने : आजकल हर किसी को गोरे रंग की चाहत होती है। सभी सोचते हैं कि उनका चेहरा गोरा व चमकदार दिखे। परंतु आजकल की व्यस्त भरी जिंदगी में किसी के पास भी अपने लिए समय ही नहीं है तो हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे नुस्खे जिसके जरिए रातों रात गोरा होने या कुछ ही दिनों में अपनी त्वचा को गोरा व चमकदार बना सकते हैं।

ये भी देखे : पीरियड्स क्या होता है? कब शुरू होता है और इसके लक्षण क्या हैं?

हम देखते हैं कि कुछ लोगों का रंग जन्म से ही गोरा होता है तो कुछ लोगों का रंग सांवला होता है। सावले लोगों की चाहत होती है कि वह गोरे दिखे।

पार्लर जाकर हम कुछ समय के लिए अपने चेहरे को गोरा बना लेते है लेकिन हम आज कुछ ऐसे घरेलू उपाय आपको बताएंगे जिनके जरिए आप हमेशा अपने आप को गोरा व चमकते  हुआ पाएंगे। यह सभी चीज हम सब की रसोई घर में आसानी से मिल जाती है।

ये भी पढ़े: चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसान और फायदे

चेहरे को गोरा करने के घरेलू नुस्खे- Face ko gora kaise kare

1.बेसन

बेसन सभी के घरों में आसानी से मिल जाता है और बेसन को गोरा होने के लिए सबसे ज्यादा उपयोग में लाया जाता है।

बेसन एक प्राकृतिक एक्सफोलिएटर है। यह त्वचा को आसानी से गोरा बनाता है। जिनकी त्वचा तैलीय (oily) है यह उनके लिए ज्यादा मददगार साबित होता है। तो चलिए बताते हैं कि आप कैसे इसका इस्तेमाल करें।

एक बड़ा चम्मच बेसन ले। फिर उसमें दो या तीन चम्मच गुलाब जल का मिलाए ओर उसका एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले। पेस्ट तैयार होने के बाद उसे अपने चेहरे और गर्दन पर 15-20 मिनट के लिए लगाए। फिर उसे आप ठंडे पानी से धो ले। इसे आप कुछ दिन अवश्य करें। बेसन त्वचा को निखारने में मददगार साबित होता है।और इससे ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है जिससे आपकी त्वचा गोरी व चमकने लगेगी।

ये भी पढ़े : मोटापा कम करने के उपाय

2. दुध व शहद

सभी के घरों में आसानी से मिलने वाली सामग्री है दूध, जो आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है।

रातों रात गोरा होने के उपाय: मेलेनिन हमारी त्वचा का रंग सांवला करता है परंतु दूध मेलेनिन को कम करके हमारी त्वचा को चमकदार व गोरा बना सकता है। शहद हमारे कील मुंहासे को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है,तो चलिए बताते हैं आप इसका इस्तेमाल कैसे करें।

एक चम्मच शहद में एक चम्मच दूध मिलाए। दोनों को अच्छी तरीके से फैट ले। अब हल्के हाथों से चेहरे पर लगाते हुए मसाज करें। अब 15 से 20 मिनट तक के लिए उसे छोड़ दे। उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो ले।

यह आपकी त्वचा को हाइड्रेट करता है और उसे गोरा बनाता है। चेहरे पर दाग धब्बों से भी छुटकारा दिलाता है और चेहरे को चमकदार बनाता है। यह बेहद असरदार तरीका है।

3.मुल्तानी मिट्टी :

मुल्तानी मिट्टी एक आयुर्वेदिक औषधि है। मुल्तानी मिट्टी से रंग काफी गोरा होता है। मुल्तानी मिट्टी का कोई भी साइड इफेक्ट नही होता है।

मुल्तानी मिट्टी को हम आसपास के किसी भी जनरल स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं। इसको उपयोग में लाना भी बहुत आसान है तथा इसकी कीमत भी बहुत कम है। इसका उपयोग बहुत पहले से हमारी मम्मी , दादी सभी करते आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसको उपयोग में कैसे लाएं।

दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर ले। उसमें दो चम्मच नींबू का रस व गुलाब जल मिलाए। अब इस पेस्ट को 20 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएं। फिर उसे ठंडे पानी से धो ले। इस प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए अवश्य करें। इससे आपका चेहरा कुछ ही दिनों में चमकदार व निखरा हुआ लगेगा।

Buy Now : मुल्तानी मिट्टी

चेहरे को गोरा बनाने के तरीके- How to Get Glowing Skin in Hindi

4. कच्चा केला:

केला हमारी सेहत और हमारे निखार दोनों के लिए ही बहुत इस्तेमाल में आने वाला फल हैं। इसका उपयोग करके हम अपनी त्वचा को बेदाग व सुंदर बना सकते हैं। केले में सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसका इस्तेमाल कैसे करें।

एक आधा पका हुआ केला ले। उसमें दो बड़े चम्मच दूध मिलाए। अब उसको मिक्सर में डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर ले। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए। अब इसे ठंडे पानी से धो ले। यह हमारे चेहरे पर काफी अच्छा प्रभाव डालता है।

5. दही:

दही हमारे चेहरे को गोरा बनाने के लिए काफी कामगार सिद्ध होता है। यह एक नेचुरल ब्लीच की तरह होता है जो हमारे चेहरे को गोरा व चमकदार बनाता है।

केले में लैक्टिक एसिड होता है, जो हमारी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। तो चलिए जानते हैं कि इसे उपयोग में कैसे लाएं।

दो बड़े चम्मच दही के ले। दही ताजा होना चाहिए। अब हल्के हाथों से दही से मसाज करें। लगभग 10 मिनट तक मसाज करें। फिर उसे गुनगुने पानी से धो ले। आप चेहरे पर अंतर तुरंत ही देखेंगे। चेहरे पर एक अलग ही ताजगी होगी।

6. चंदन पाउडर, खीरा और गुलाब जल

चंदन पाउडर चेहरे के दाग धब्बों को कम करता है और गोरा बनाता है। यह तेलीय त्वचा वालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Buy Now : चंदन पाउडर

गुलाब जल चेहरे को तरोताजा रखता है। चेहरे को निखारने में भी गुलाब जल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। तो चलिए जानते हैं कि इसे उपयोग में कैसे लाएं।

खीरे को एक कटोरी में कद्दूकस करके रखें। उसमें एक चम्मच चंदन पाउडर मिलाएं। फिर उसमें दो से तीन बंदे गुलाब जल की मिलाए। इसका पेस्ट तैयार होने के बाद इसे पूरे चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाए। अब इसे ठंडे पानी से धो ले। अब आप अपने चेहरे पर एक अलग ही निखार देखेंगे।

खीरे का इस्तेमाल काफी ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और चेहरे की रंगत को निखारता है !

7.अंडा:

अंडे में प्रोटीन ,विटामिन ,मिनरल्स और फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हमारी त्वचा पर ग्लो लाने में काफी अहम होते हैं। यह हमारी त्वचा को टाइट व ग्लोइंग बनाता है।

इससे हमारी त्वचा पर झुर्रियां, ब्लैकहेड्स,कील मुंहासे व दाग धब्बे इत्यादि दूर होते हैं। यह हमारी त्वचा के कालेपन को दूर करता है।

अंडे के सफेद भाग में एल्बुमिन नामक प्रोटीन पाया जाता है जो त्वचा की सतह पर बड़े पोर्स को छोटा करके त्वचा को ग्लोइंग बनाता है,तो चलिए जानते हैं कि इसका उपयोग में कैसे लाएं।

अंडे में शहद और थोड़ी सी चीनी मिलाकर अंडे का एक पेस्ट तैयार कर ले। अब इसे पूरे चेहरे पर लगाए व 10 मिनट के लिए छोड़ दे। अब इसे हल्के हाथों से मसाज करते हुए गुनगुने पानी से धो ले। आप इसे हफ्ते में दो या तीन बार अवश्य करें। कुछ ही दिनों में आपको आपका चेहरा चमकता हुआ नजर आएगा।

चेहरे को गोरा बनाने के नेचुरल तरीके

8. तरबूज और खीरा

गोरा और साफ रंग पाने के लिए तरबूज और खीरा का काफी उपयोग किया जाता हैं। यह आपकी त्वचा के कालेपन को दूर करने में मदद करता है ।आपको कुछ ही दिनों में गोरा बनाता है,तो चलिए जानते हैं कि इसे उपयोग में कैसे लाएं।

तरबूज और खीरे का जूस निकाल ले। अब उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाए। नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होती है जो चेहरे पर ग्लो लाती है। अब इस पेस्ट को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाए। पेस्ट के सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो ले। हफ्ते में इसे दो या तीन बार जरूर दोहराए। आपके चेहरे पर कुछ ही दिनों में कमाल का निखार आ जाएगा।

ध्यान देने वाली बात:

खान पान पर फोकस करे: स्क्रीन एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चेहरे पर निखार पाने के लिए ब्यूटी क्रीम से ज्यादा हमें अपने खान-पान पर ध्यान देना चाहिए। अगर हमारी बॉडी में मिनरल्स और विटामिन भरपूर मात्रा में होंगे तो हमारे चेहरे पर निखार अपने आप ही आ जाएगा। बाहर की चीज खाने से बचे। हरी सब्जियां व फल रोजाना खाएं।

आपको हम बता दे की कोई ऐसी चीज़ या दावा नहीं करते है जिसका उपयोग करके रातों रात गोरा होने के उपाय किया जा सके पर बताई हुई चीज़ो को रेगुलर इस्तेमाल से आप कुछ दिनों में अपने Face ko gora करने में सक्षम होंगे। पहले के अनुसार आपके चेहरे पर ताज़गी और ग्लो जरूर मिलेगा।

नोट : इस ब्लॉग में बताई हुई घरेलु चीज़ो से अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप नजदीकी स्किन डॉक्टर से संपर्क करे। ये ब्लॉग आपके नॉलेज के लिए है।


Spread the love
Show 1 Comment

1 Comment

  1. Shiva

    Article bahut informative hai, simple tarike clearly samjhaye gaye hain, especially natural remedies ke points kaafi helpful lage daily routine.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *