चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसान और फायदे
एलोवेरा या एलोवेरा जेल लगाने से क्या-क्या फायदा होता है, इससे आप सभी भली भांति परिचित होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसान क्या-क्या हैं? चेहरे पर Aloe vera lagane se kya hota hai? इस ब्लॉग पोस्ट की मदद से इस विषय पर विस्तृत चर्चा करेंगे, जहाँ आपको अपने सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे।
चेहरे पर एलोवेरा लगाने के फायदे – Chehre par aloe vera lagane ke fayde
एलोवेरा आपके चेहरे को नमी प्रदान करता है और रूखेपन से बचाता है। इसमें कई तरह के गुण पाए जाते हैं जैसे एंटी इनफ्लेम्मेटरी गुण जो चेहरे पर मौजूद मुहांसों की सूजन कम करते हैं और चेहरे को ठंडा रखते हैं जिससे टैनिंग ठीक होती है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण फ्री रेडिकल्स से लड़कर आपको झुर्रियों से बचाते हैं। चहरे पर मौजूद ख़राब बैक्टीरिया को हटाता है और आपके चेहरे में निखार लाता है।
Read More : रातों रात गोरा होने के उपाय
चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसान – Aloe vera side effects on face

ऊपर आप एलोवेरा लगाने के फायदे देख चुके हैं अब जानेंगे यह लाभकारी पौधा आपके लिए कब नुकसानदायक बन सकता है और किस प्रकार आपके चेहरे की रौनक छीन सकता है। इसलिए एलोवेरा के फायदे के साथ साथ चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसान (aloe vera side effects on face) के बारे में भी जरूर जानिए !
स्किन रैशेज :
एलोवेरा हर व्यक्ति के स्किन के लिए अच्छा ही हो ऐसा जरुरी नहीं है। कुछ लोगों में इसके साइड इफेक्ट्स भी देखे जाते हैं। इसमें मौजूद लैटेक्स स्किन एलर्जी का कारण बनता है। जिन लोगों को एलोवेरा लगाने के बाद खुजली, जलन जैसा महसूस हो उन्हें तुरंत इसका इस्तेमाल बंद कर देना चाहिए और डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
जलन :
एलोवेरा में मौजूद कुछ महत्वपूर्ण एंजाइम आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे में जलन हो सकती है। इसलिए जिनकी स्किन सेंसिटिव है उनको एलोवेरा के इस्तेमाल से पहले एक पैच टेस्ट कर लेना चाहिए। अगर आपको किसी तरह की जलन या असामान्य लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
पिम्पल्स की समस्या :
एलोवेरा आपकी त्वचा के छिद्रों को बंद कर देता है जिसकी वजह से उन लोगों को दिक्कत हो जाती है, जिनकी स्किन एक्ने प्रोन होती है। अगर आपको भी एलोवेरा के इस्तेमाल से मुहांसे जैसी समस्या होती है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
किन लोगों को एलोवेरा नहीं लगाना चाहिए?
इन लोगो को एलोवेरा का नुकसान उनके फेस पर बहुत जल्दी हो सकता है, जिन लोगों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है उनको एलोवेरा के इस्तेमाल से बचना चाहिए। जिनकी स्किन ज्यादा तैलीय है या जिनको एलोवेरा से ऐलर्जी है, उन्हें भी इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपको इसके प्रयोग से किसी प्रकार का नुकसान होता है तो उसे इग्नोर न करें बल्कि किसी विशेषज्ञ की सलाह लें।
Read More : पीरियड्स क्या होता है? कब शुरू होता है और इसके लक्षण क्या हैं?
______________________________________________
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
एलोवेरा बहुत ज्यादा हाइड्रेटिंग होता है जो नमी को लॉक करके रखता है और आपकी त्वचा को रूखेपन से बचाता है।
एलोवेरा को हल्दी के साथ मिलाकर लगाने से आपकी त्वचा में निखार आता है और आप गोरे हो जाते हैं। लेकिन इस पैक को कम से कम 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखें।
15-20 मिनट में आपकी त्वचा एलोवेरा को अच्छे से अवशोषित कर लेती है।
गर्मी के मौसम जिन लोगों को ज्यादा देर धुप में रहना होता है या सनबर्न जैसी समस्या होती है, वह अगर एलोवेरा को रात को चहरे पर लगाकर छोड़ दें तो इसके कूलिंग इफ़ेक्ट से काफी राहत मिलेगी।
एक्ने प्रोन स्किन वालों को एलोवेरा लगाने से नुकसान हो सकता है या जिन लोगों को इससे एलर्जी है उन्हें भी परहेज करना चाहिए।
Note : उम्मीद है की आपको मेरा ये ब्लॉग चेहरे पर एलोवेरा लगाने के नुकसान और फायदे पसंद आया होगा। सबका फेस स्किन टाइप different होता है ये ब्लॉग आपके नॉलेज के लिए है। यदि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो डॉक्टर से परामर्श करना न भूलें।

