NCC का फुल फॉर्म क्या है?
NCC से आप क्या समझते हैं? या NCC का Full Form क्या होता है? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो यह ब्लॉग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यहाँ आपको NCC से सम्बंधित सारी जानकारी मिल जाएगी। Full Form Ncc यानि (NATIONAL CADET CORPS) होता है यह Cadets की ऐसी Troop होती है, जिन्हें भविष्य के लिए Train किया जाता है। अक्सर इसकी तैयारी स्कूल से ही शुरू हो जाती है।
Full Form of NCC : National Cadet Corps Act, 1948 के अंतर्गत बनाया गया जिसका उद्देश्य एक ऐसे manpower को trained करना था जो भविष्य में Indian Armed Forces में दाखिल किया जा सके। जो cadets NCC का चुनाव करते हैं उन्हें ठीक उसी तरह Training दी जाती है, जिस प्रकार Army Forces वालों को train किया जाता है।
Civilians की तुलना में Armed forces में NCC Cadets को ज्यादा preference दी जाती है, क्यूंकि इनके पास वह सब जानकारी और प्रशिक्षण पहले से होती है जिसकी Indian Armed Forces को जरुरत है। इस ब्लॉग पोस्ट की मदद से आपको NCC के बारे में तमाम जानकारी दी जाएगी।
NCC क्या है? – NCC Full Form in Hindi
दरअसल हिंदी में NCC का अर्थ होता है राष्ट्रीय सैनिक छात्र दल और इसे ही शॉर्टफ़ॉर्म में एनसीसी कहा जाता है। विश्व में पहली बार एनसीसी की शुरुआत करने वाला देश जर्मनी है जहाँ वर्ष 1666 में इसकी शुरुआत की गई।
भारत में आज़ादी के कुछ वर्षों बाद 16 अप्रैल 1948 में हरादया नाथ कुंजरू की अध्यक्षता में एनसीसी की स्थापना की गई थी। भारत में एनसीसी का मुख्यालय स्थापना के समय से अभी तक देश की राजधानी दिल्ली में ही है।
एनसीसी का फुल फॉर्म हिंदी में – Full Form of NCC in Hindi
एनसीसी यानी नैशनल कैडेट कॉर्प्स के गठन का उद्देश्य स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी से छात्र /छात्राओं का चयन करके उनको ऐसी ट्रेनिंग देना था जैसे इंडियन आर्मी फोर्सेज वालों को दी जाती है ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर ये लोग सेना में भर्ती किए जा सके।
NCC की स्थापना का उद्देश्य क्या है ?
एनसीसी की स्थापना इस उद्देश्य से हुई थी कि इससे कैडेट्स में अनुशासन भरा जाएगा। लेकिन अब इसकी मदद से आप सेना में भर्ती भी हो सकते हैं। एनसीसी की टैगलाइन को लेकर काफी चर्चा हुई थी लेकिन अंततः इसका टैगलाइन ‘एकता और अनुशासन’ ही रखा गया।
एनसीसी ज्वाइन कैसे करें? – How to Join NCC in Hindi
NCC ज्वाइन करना काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले अपने स्कूल या कॉलेज की NCC यूनिट में संपर्क करें और वहाँ से एडमिशन फॉर्म प्राप्त करें। फॉर्म जमा करने के बाद आपकी फिजिकल फिटनेस और मेडिकल चेक-अप होता है। चयन होने पर आप NCC की नियमित ट्रेनिंग, परेड और कैंप में भाग ले सकते हैं।
यदि आपके स्कूल या कॉलेज में NCC की सुविधा नहीं है, तो आप अपने नज़दीकी NCC Battalion या Group Headquarters में जाकर ओपन एनरॉलमेंट के बारे में जानकारी ले सकते हैं। NCC से अनुशासन, नेतृत्व, और देशभक्ति की भावना विकसित होती है तथा आगे चलकर रक्षा सेवाओं और सरकारी नौकरियों में विशेष लाभ मिलता है।
——————————————————-
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
एनसीसी डे प्रति वर्ष नवंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है। इसका कोई डेट निश्चित नहीं है।
अगर राष्ट्रिय स्तर की बात करें तो एनसीसी रक्षा मंत्रालय के अधीन और राज्य स्तर पर शिक्षा मंत्रालय के अधीन होता है।
एनसीसी में दाखिल होने के लिए महिला का कद 152 cm और पुरुष का कद 157.5 cm होना चाहिए।
NCC में DST का अर्थ है drill square test यानी इस टेस्ट में कैडेट्स के यूनिफार्म, उनके ड्रिल और अनुशासन आदि की जाँच की जाती है।
उम्मीद है की आपको इस ब्लॉग में एनसीसी का फुल फॉर्म – NCC Full Form क्या है अच्छे से समझ आ गया होगा। हमारी कोशिश रहती है की आपको ज्यादा से ज्यादा और अच्छी नॉलेज दे सके। हमारे वेबसाइट पर आपके लिए कंटेंट लिखा जाता है अगर आप किसी टॉपिक पर ब्लॉग पढ़ना चाहते है तो हमें कमेंट करे।

